सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Free physiotherapy is providing relief to patients, improving the lives of many children.

Una News: निशुल्क फिजियोथेरेपी से मरीजों को मिल रही राहत, कई बच्चों के जीवन में सुधार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 19 May 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
Free physiotherapy is providing relief to patients, improving the lives of many children.
निशुल्क फिजियोथेरेपी के माध्यम से सरस्वती मेहता चैरिटेबल अस्पताल कोटला में मरीज का उपचार करते ह
विज्ञापन
सरस्वती मेहता चैरिटेबल अस्पताल कोटला में आधुनिक उपचार सुविधाओं से बढ़ी उम्मीदें
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसीबड़ूही (ऊना)। सरस्वती मेहता चैरिटेबल अस्पताल कोटला में निशुल्क फिजियोथेरेपी सुविधा मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों का समर्पित भाव से उपचार किया जा रहा है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रविंद्र कुमार द्वारा विशेष रूप से बच्चों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
डॉ. रविंद्र कुमार के प्रयासों से कई बच्चों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। पंजाब के राजपुरा निवासी अढ़ाई वर्षीय बच्चा दमन टो वॉकिंग की समस्या से पीड़ित था, जिसे एक माह की फिजियोथेरेपी के बाद काफी सुधार हुआ है। इसी तरह नादौन निवासी संगम पैराप्लेजिया से जूझ रहा था, जो उपचार के बाद स्वस्थ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों प्रियाश चक्क और प्रद्युम्न सुधारी में भी सुधार देखा गया है। अभिभावकों ने बताया कि कई जगह इलाज के बाद भी लाभ नहीं मिला, लेकिन यहां उपचार से बच्चों की स्थिति में बेहतर बदलाव आया है।
विज्ञापन

परिजनों ने मेहता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी निशुल्क सेवाएं जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed