सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Severe heat wreaks havoc, temperature reaches close to 40 degrees in Una

Una News: भीषण गर्मी का कहर, ऊना में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 19 May 2026 07:07 AM IST
विज्ञापन
Severe heat wreaks havoc, temperature reaches close to 40 degrees in Una
चिलचिलाति धूप से बचने के ​लिए मुंह ढककर जाती युवति। संवाद
विज्ञापन
गर्म हवाओं और तेज धूप ने बढ़ाई मुश्किलें, मौसम विभाग ने और बढ़ोतरी की जताई आशंका


संवाद न्यूज एजेंसीऊना। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर के समय चली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। कई इलाकों में लू जैसे हालात महसूस किए गए।
गर्मी के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आम दिनों की तुलना में कम भीड़ देखी गई। दोपहर के समय लोगों की आवाजाही घट गई, जबकि आवश्यक कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढककर चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों, जूस, शिकंजी और आइसक्रीम का सहारा लिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने डिहाइड्रेशन, चक्कर और थकान जैसी समस्याओं को देखते हुए दोपहर में बाहर न निकलने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed