सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Meritorious students of Singa School received cash prizes, boosted their morale.

Una News: सिंगा स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को मिला नकद पुरस्कार, बढ़ाया हौसला

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 19 May 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Singa School received cash prizes, boosted their morale.
सिंगा की 10वीं और 12वीं कक्षा के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि चेक देकर सम्मानित करते
विज्ञापन
10वीं की कीर्ति और 12वीं की कोमल सहित टॉपर्स को 2,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसीहरोली (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंगा में 10वीं और 12वीं कक्षा के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 10वीं की कीर्ति और 12वीं की कोमल को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 2,100-2,100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
12वीं कक्षा में सिमरन को दूसरा और साक्षी को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 1,100-1,100 रुपये दिए गए। वहीं 10वीं में पल्लवी को दूसरा और रितिका को तीसरा स्थान मिलने पर समान राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान गुरदेव सिंह उर्फ ज्ञानी बाबा ने बताया कि इस वर्ष प्रोत्साहन राशि दोगुनी की गई है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रेरित हों। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजिंद्र कुमार जम्बाल ने स्मार्ट बोर्ड की मांग रखी, जिस पर ज्ञानी बाबा ने शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिक्षकों और स्टाफ ने उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed