सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Six Injured as Scorpio Driver Dozes Off While Returning from Wedding in Jagdalpur

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: शादी घर से लौट रही स्कार्पियो चालक को आई झपकी, हादसे में छह लोग घायल

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर आज एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक को झपकी आने से सड़क किनारे पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Six Injured as Scorpio Driver Dozes Off While Returning from Wedding in Jagdalpur
घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Trending Videos


यह घटना मारेंगा के पास हुई। ओडिशा के नवरंगपुर निवासी एक ही परिवार के सदस्य किरंदुल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद वे सभी वापस नवरंगपुर लौट रहे थे। दीपक नामक व्यक्ति स्कार्पियो चला रहा था। रात 2 बजे नरेंद्र, गजेंद्र, जोगेंद्र, नवीन और जिसुधन के साथ वे रवाना हुए। रात करीब 3 बजे आधे रास्ते में स्कार्पियो का एक टायर अचानक फट गया। चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण कर उसे रोका और सभी ने मिलकर टायर बदला। इसके बाद वे अपनी यात्रा पर फिर से निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 6 बजे चालक दीपक को अचानक झपकी आ गई। इससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और मदद की।
विज्ञापन


यह परिवार किरंदुल में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में वापसी के दौरान उन्हें पहले टायर फटने की समस्या का सामना करना पड़ा। टायर बदलने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखी। लेकिन सुबह चालक को झपकी आने से यह दुर्घटना हो गई। सभी यात्री ओडिशा के नवरंगपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed