{"_id":"6a0a6b076349b2db0503e5a8","slug":"told-his-wife-that-he-was-coming-and-then-the-passenger-bus-overturned-and-the-young-man-died-bastar-news-c-1-1-noi1494-4295238-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस, सड़क किनारे पलटी, एक युवक की मौके पर हुई मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस, सड़क किनारे पलटी, एक युवक की मौके पर हुई मौत, कई घायल
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 07:46 AM IST
रविवार की रात को रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली यात्री बस पलट गई। हादसे में दोरनापाल निवासी युवक की मौत हो गई। चालक को अचानक से नींद की झपकी आने के कारण बस सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वही, बस में बैठे अन्य यात्री घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार रॉयल बस बस्तर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई, वही एक महिला की भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी लगते ही बस्तर थाना प्रभारी के साथ ही स्टाफ मौके पर पहुंच बचाव में जुट गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रायपुर से 30 से अधिक सवारियों को लेकर रॉयल बस जगदलपुर के लिए निकली हुई थी। सोमवार की सुबह बस में सवार सभी यात्री जहां सो रहे थे। वहीं, चालक को अचानक से झपकी आ गई और उसने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से किनारे उतर कर पलट गई। हादसे में कुछ यात्री घायल हुए हुए हैं। वहीं, एक युवक की मौत भी गई। मृतक युवक ने हादसे से पहले अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी।घटना के बाद बस्तर थाना प्रभारी के साथ ही स्टाफ, 108 वाहन व आसपास के लोग बचाव कार्य मे लग गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, दोरनापाल निवासी एक युवक की मौत भी हो गई। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया है। फिलहाल घायलों को बस्तर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।