{"_id":"6a0993727662146ae20a3fcc","slug":"man-arrested-for-transporting-marijuana-in-bike-trunk-bastar-news-c-1-1-noi1494-4291936-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा: गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर वाहन भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा: गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर वाहन भी जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
दंतेवाड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करते हुए बाइक सवार को रोक उसके डिक्की की तलाशी ली। डिक्की में रखे पैकेट में अवैध गाँजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के साथ वाहन को भी जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को जेल भेजा गया।
थाने में लाया गया आरोपी को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दंतेवाड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करते हुए एक बाइक सवार को रोक उसके डिक्की की तलाशी ली। जहाँ उसके डिक्की से एक पैकेट में अवैध गाँजा को जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के साथ ही वाहन को भी जब्त करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि 16 मई को मुखबिर से सूचना मिला कि मोटर सायकल में कटेकल्याण से दंतेवाड़ा की ओर एक युवक आ रहा है। जो अपनी गाड़ी के डिक्की में अवैध गांजा को लेकर आ रहा है। सूचना पर सउनि नरेन्द्र भारती के साथ अन्य स्टाफ को कटेकल्याण रोड में पानी टंकी के पास वाहन चेकिंग करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाँच के दौरान आते मोटर सायकल को रोककर चेकिंग के दौरान पूछताछ करने पर अपना नाम निरंजन बढई 35 वर्ष निवासी वार्ड क्र.10 चुडी टिकरापारा दन्तेवाड़ा मुल निवासी-एमव्ही 26 पो. माडीवाला थाना मलकानगिरी उड़ीसा का रहने वाला बताया। मोटर सायकल की तलाशी के दौरान मोटर सायकल के डिक्की में 1 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा 2.400 कि.ग्राम मिला तथा उसके जेब में 1मोबाईल मिला, गांजा की अनुमानित किमत 12 हजार रूपये का होना बताया। मौके पर आरोपी के साथ ही वाहन को जप्त कर पुलिस थाना लाया गया। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया।