{"_id":"6a0acf63e91bb5f7ac09a78d","slug":"a-farmer-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-on-the-national-highway-the-accident-took-place-near-balenga-bastar-news-c-1-1-noi1494-4295391-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Accident: नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार किसान की मौत; टक्कर मारकर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Accident: नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार किसान की मौत; टक्कर मारकर चालक फरार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे-30 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नेशनल हाईवे-30 बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम बालेंगा के पास सोमवार की दोपहर को फिर एक घटना घटित हुई। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए बस्तर के अस्पताल ले गए। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पीलू राम कश्यप, निवासी दुबे उमरगांव अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर अपने घर से बस्तर के सहकारिता बैंक में अपन काम के लिए आया हुआ था। जहां कार्य पूरी होने के बाद वापस अपने घर दुबेउमरगांव लौट रहे थे।
Trending Videos
इसी दौरान ग्राम बालेंगा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।