सब्सक्राइब करें

Rishikesh: उज्जैनी एक्सप्रेस हादसा; रात के अंधेरे में पटरी से उतरे ट्रेन के तीन डिब्बों ने खड़े किए कई सवाल

राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Tue, 19 May 2026 01:06 PM IST
सार

योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस का खाली रैक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंजन और ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि मरम्मत के लिए जा रही ट्रेन खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Ujjaini Express accident train derailed in dead of night raised numerous questions Rishikesh Train Accident
उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषिकेश योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव क्षेत्र में सोमवार रात उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना ने रेलवे व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में यात्री मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मियों के बीच चर्चा का विषय सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि उसके पीछे की परिस्थितियां बन गई हैं।

रेलवे की शुरुआती दलील तकनीकी खराबी और ब्रेक फेल होने की दी जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि जब ट्रेन को केवल मेंटेनेंस या शंटिंग के लिए ले जाया जाता है तो आमतौर पर इंजन अकेले या सीमित रैक के साथ मूव करता है। ऐसे में पूरी ट्रेन का बोगियों सहित ट्रैक पर होना कई सवाल पैदा कर रहा है।

घटना के बाद सबसे अधिक चर्चा लोको पायलट की मौजूदगी को लेकर रही। हादसे के वक्त इंजन में चालक मौजूद था या नहीं, इसको लेकर रेलवे की ओर से देर रात तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाए कि हादसे के करीब ढाई घंटे तक सिर्फ जीआरपी और निचले स्तर के कर्मचारी ही हालात संभालते नजर आए।

Ujjaini Express accident train derailed in dead of night raised numerous questions Rishikesh Train Accident
उज्जैनी एक्सप्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इससे रेलवे की आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था पर भी सवाल उठे। हादसे की खबर फैलते ही आसपास से बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक की ओर पहुंच गए।

Trending Videos
Ujjaini Express accident train derailed in dead of night raised numerous questions Rishikesh Train Accident
उज्जैनी एक्सप्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए, जबकि जीआरपी जवान लगातार भीड़ को ट्रैक से हटाने में जुटे रहे। फिलहाल पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और ट्रैक को सामान्य करने का काम जारी है, लेकिन यह घटना रेलवे सुरक्षा और संचालन प्रणाली पर एक बड़ा सवालिया निशान छोड़ गई है। 

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: प्रदेश में तापमान 40 पार पहुंचने के आसार, एडवाइजरी जारी, बिना कोट के कोर्ट जा सकेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjaini Express accident train derailed in dead of night raised numerous questions Rishikesh Train Accident
उज्जैनी एक्सप्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव क्षेत्र में सोमवार रात हुए तेज धमाके की आवाज ने पूरे इलाके को दहला दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में लोगों को पता चला कि उज्जैनी एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: प्रदेश में तापमान 40 पार पहुंचने के आसार, एडवाइजरी जारी, बिना कोट के कोर्ट जा सकेंगे वकील

विज्ञापन
Ujjaini Express accident train derailed in dead of night raised numerous questions Rishikesh Train Accident
उज्जैनी एक्सप्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि कई घरों में लोग घबरा गए। पहले लोगों को लगा कि कहीं पहाड़ी क्षेत्र में ब्लास्टिंग या कोई बड़ा हादसा हुआ है, लेकिन रेलवे ट्रैक की ओर हलचल बढ़ने पर लोग दौड़ पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed