सब्सक्राइब करें

मेधावी छात्र सम्मान: सीएम धामी ने छात्रों को दिए कामयाबी के मंत्र, कहा-चुनौती के आगे धैर्य नहीं खोना, तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 17 May 2026 10:31 PM IST
सार

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2026 CM Dhami honored Uk Board Toppers Photos
सीएम धामी ने किया छात्रों को सम्मानित - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को जीवन में कामयाबी के लिए मंत्र दिए। कहा, कोई भी चुनौती आए धैर्य नहीं खोना है। स्थिर होकर चुनौतियों का मुकाबला करेंगे तो चुनौतियां आकर निकल जाएंगी और सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।



मुख्यमंत्री धामी ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा, मेरिट में आकर आप भी रोल मॉडल हो गए हैं। छोटी कक्षा के छात्र भी आपके पास आएंगे और पूछेंगे पढ़ने का टाइम टेबल क्या था, कितने घंटे पढ़ते थे, दिनचर्या कैसी रहती थी। मेधावी छात्रों की जिम्मेदारी है कि अपने जूनियर को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

Medhavi Chhatra Samman: सीएम धामी ने किया मेधावियों को सम्मानित, कहा- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2026 CM Dhami honored Uk Board Toppers Photos
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : सूचना विभाग

सीएम ने कहा, अमर उजाला की ओर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2026 CM Dhami honored Uk Board Toppers Photos
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : सूचना विभाग

हमारे समय में मुख्यमंत्री से सम्मान तो दूर मिलने की सिफारिश नहीं होती थी। लेकिन आज अमर उजाला यह अवसर दे रहा है। सम्मान मेहनत व परिश्रम का परिणाम है। मेधावियों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2026 CM Dhami honored Uk Board Toppers Photos
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : सूचना विभाग

कार्यक्रम में अमर उजाला के संपादक अनूप वाजपेयी ने सामाजिक क्षेत्र में अमर उजाला की ओर से किए जा रहे कार्यों और अखबार के महत्व के बारे में जानकारी दी। सीएम ने मेधावियों को कामयाबी के मंत्र दिए। उन्होंने कहा, बड़े सपने देखा और उसे साकार करने के लिए पूरी लग्न से मेहनत करो।
 
विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman 2026 CM Dhami honored Uk Board Toppers Photos
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हर व्यक्ति के अंदर विद्यार्थी जीवन भर रहता है, लेकिन स्कूली विद्यार्थी का जीवन लौटकर नहीं आता है। किसी भी क्षेत्र में जाना है तो मन व शरीर उसी में लगाना है। आधा अधूरा काम नहीं करना है। सफलता पाने में चुनौतियां आए तो धैर्य बना कर सामना करें। बालपन, जवानी व जिंदगानी बार-बार नहीं आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed