Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami participated in self-enumeration phase of the second stage of 2027 Census with his family

उत्तराखंड: सीएम धामी ने की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से किया जुड़ने का आह्वान

Mon, 16 Nov 2026 03:28 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 16 Nov 2026 03:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में जनसंख्या के सटीक आंकड़ों का विशेष महत्व है।

विज्ञापन
CM Dhami  participated in self-enumeration phase of the second stage of 2027 Census with his family
स्व-गणना करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में जनसंख्या के सटीक आंकड़ों का विशेष महत्व है। पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए क्षेत्रवार जनसंख्या और स्थानीय आवश्यकताओं की विश्वसनीय जानकारी आवश्यक है। इससे विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में डिजिटल तकनीक का उपयोग एक महत्वपूर्ण पहल है। ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा के माध्यम से नागरिक अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया में लोगों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होने के साथ ही सूचनाओं के संकलन में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम धामी बोले-गंगा का निर्मल जल आगे जाए, यही संकल्प, स्वच्छ गंगा होगी कुंभ 2027 की थीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना में दर्ज की जाने वाली प्रत्येक जानकारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेशवासियों से निर्धारित समयावधि में स्व-गणना पूरी करने और जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को आवश्यक सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार की सहभागिता से जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Trending Videos

उन्होंने विश्वास जताया कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े आने वाले वर्षों में प्रदेश की विकास संबंधी आवश्यकताओं को समझने और योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

16 से 30 नवंबर तक होगी डिजिटल स्व-गणना
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों में 16 से 30 नवंबर, 2026 तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed