Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clean ganga water flows from uttarakhand aims CM dhami says pure ganga to be theme of kumbh 2027

उत्तराखंड: सीएम धामी बोले-गंगा का निर्मल जल आगे जाए, यही संकल्प, स्वच्छ गंगा होगी कुंभ 2027 की थीम

Mon, 16 Nov 2026 11:49 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 16 Nov 2026 11:49 AM IST
सार

हरिद्वार में गंगा के जल की स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे प्रयासों को अब कुंभ 2027 से भी जोड़ा जा रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड से गंगा का स्वच्छ जल आगे पहुंचे। इसके लिए सीवेज प्रबंधन से लेकर नदी की सफाई तक पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Clean ganga water flows from uttarakhand aims CM dhami says pure ganga to be theme of kumbh 2027
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड से मां गंगा का निर्मल जल आचमन के लिए आगे जाए। इसके लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ लगातार स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। कुंभ 2027 की थीम भी शुद्ध और स्वच्छ गंगा जल होगी।

विज्ञापन

हरिद्वार में गंगा का स्वच्छ और निर्मल जल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण, नालों की टैपिंग और गंगा बंदी के दौरान चलाए गए व्यापक स्वच्छता अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के तटवर्ती शहरों में एसटीपी स्थापित करने के साथ छोटी-बड़ी बस्तियों से निकलकर नदी में गिरने वाले नालों को भी टैप किया गया है।

विज्ञापन

इस बार गंगा बंदी के दौरान हरिद्वार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के साथ धार्मिक, स्वयंसेवी और व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। अभियान के दौरान घाटों और नदी तटों से प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री और नदी में प्रवाहित किए गए कपड़ों सहित 100 टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

22 नाले एसटीपी से जोड़े

गंगा की स्वच्छता के लिए उत्तराखंड पेयजल निगम ने हरिद्वार में गंगा में गिरने वाले सभी 22 नालों को टैप कर उनकी निकासी एसटीपी से जोड़ दी है। शहर में कुल 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट संचालित हैं। वहीं, शिवालिक नगर में एक एसटीपी और विभिन्न स्थानों पर आठ सीवरेज पंपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

ये भी पढे़ं....हरिद्वार: छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, बेटे को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग, पीएसी टीम ने दोनों को बचाया

मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवनदायिनी धरोहर हैं। इनकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नमामि गंगे परियोजना के तहत एसटीपी प्लांटों के निर्माण, नालों की टैपिंग और व्यापक स्वच्छता अभियानों से गंगा की स्वच्छता को नई गति मिली है। हमारा संकल्प है कि मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed