सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Excise Team Attacked During Raid on Illicit Liquor in Pratappur Village Laksar Roorkee Constable Injured

Roorkee: लक्सर के प्रतापपुर गांव में कच्ची शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, सिपाही घायल, छह पर केस

संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 18 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सार

सिपाटी ने बताया कि देर शाम उन्हें मुखबिर से लक्सर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में अवैध शराब बनाए व बेचे जाने की सूचना मिली थी। वह आबकारी सिपाही शशिकांत गुंसाई और अमित कुमार के साथ छापेमारी करने पहुंचे थे। इस दौरान उन पर हमला कर दिया।

Excise Team Attacked During Raid on Illicit Liquor in Pratappur Village Laksar Roorkee  Constable Injured
सिपाही घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

लक्सर के प्रतापपुर गांव में कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में आबकारी विभाग के सिपाहियों को गंभीर चोट आई। आरोपी एक सिपाही का परिचय पत्र भी छीनकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

Trending Videos


मामले में प्रभारी आबकारी सिपाही नितिन कुमार की ओर से लक्सर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि सोमवार की देर शाम उन्हें मुखबिर से लक्सर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में अवैध शराब बनाए व बेचे जाने की सूचना मिली थी। वह आबकारी सिपाही शशिकांत गुंसाई और अमित कुमार के साथ छापेमारी करने पहुंचे थे। यहां एक खेत में उन्हें जरीकेन और कच्ची शराब से भरे प्लास्टिक के पाउच मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर चढ़ा पारा, सीएमएम को दी हिदायत

विज्ञापन

वह जरीकेन और पाउच को कब्जे में ले रहे थे। तभी कुछ व्यक्ति मौके पर आ गए। आरोप है कि, उन्होंने सिपाहियों के साथ अभद्रता करते हुए उन पर हमला कर दिया। पिटाई में सिपाहियों को गंभीर चोट आई। इस दौरान आरोपियों ने बरामद किए गए माल को भी उनसे छीन लिया और माल के साथ ही एक सिपाही का परिचय पत्र भी छीनकर मौके से फरार हो गए। सिपाही इसके बाद लक्सर सीएचसी पहुंचे और अपना उपचार कराया।

मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी भोला, मंगलू, सप्पड़, गुड्डू, चांदवीर और अभिषेक निवासीगण ग्राम प्रतापपुर के खिलाफ प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed