सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Padma Awards 2026 Former Uttarakhand CM Bhagat Singh Koshyari to receive Padma Bhushan on 25th May

Padma Awards: पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी को 25 को मिलेगा पद्मभूषण सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 18 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा में अमूल्य योगदान के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मान प्रदान करेंगी।
 

Padma Awards 2026 Former Uttarakhand CM Bhagat Singh Koshyari to receive Padma Bhushan on 25th May
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी (भगत दा) को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगी।

Trending Videos


मूल रूप से बागेश्वर जिले के ग्राम पलानधुरा से आने वाले कोश्यारी ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की शिक्षा पूरी की और एक शिक्षक के रूप में अपने कॅरिअर की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक समर्पित आरएसएस स्वयंसेवक के रूप में उन्होंने उत्तराखंड के दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों में सरस्वती शिशु मंदिर और कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की। आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल जाने वाले कोश्यारी का राजनीतिक सफर भी बेहद शानदार रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों व पेंशनरों का दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा, एक अप्रैल से मिलेगा

वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और बाद में राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में अपनी सेवाएं दीं। जहां उन्होंने वन रैंक वन पेंशन और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अहम सिफारिशें कीं। ऊर्जा मंत्री के रूप में ऐतिहासिक टिहरी हाइड्रो परियोजना को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।

इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल और गोवा के राज्यपाल के अतिरिक्त प्रभार के रूप में भी प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। राजनीति और समाज सेवा के साथ-साथ लेखन में रुचि रखने वाले भगत दा ने उत्तराखंड के विकास पर दो पुस्तकें उत्तरांचल प्रदेश क्यों और उत्तरांचल प्रदेश : संघर्ष एवं समाधान भी लिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed