{"_id":"6a0b5cd86cf6ac56e40242bf","slug":"hemkund-sahib-yatra-2026-registration-begins-at-rishikesh-gurudwara-four-counters-open-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemkund Sahib Yatra: ऋषिकेश गुरुद्वारे में हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, चार काउंटर खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund Sahib Yatra: ऋषिकेश गुरुद्वारे में हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, चार काउंटर खोले
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 19 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सार
गुरुद्वारा परिसर में हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे सिख श्रद्धालुओं का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। परिसर में चार काउंटर खोले गए हैं।
हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले दिन 25 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।
पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर में दोपहर बाद से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे सिख श्रद्धालुओं का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। परिसर में चार काउंटर खोले गए हैं। इसमें दो काउंटर महिलाओं के लिए और दो काउंटर पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार-चार काउंटरों पर दो-दो शिफ्टों में चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुछ कर्मचारी रिजर्व में भी रखे गए हैं। मंगलवार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक पंजीकरण चलता रहेगा।
Trending Videos
Gopeshwar: बम-बम भाेले जयघोष...श्रद्धालुओं के लिए खुले रुद्रनाथ मंदिर के द्वार, दोपहर में ही होंगे दर्शन
20 मई को गुरुद्वारा परिसर से श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रवाना होंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।