सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Train Derailed in Khand Village Passengers Panic Rescue Operation Continues

ऋषिकेश में हादसा: खांड गांव में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन और तीन कोच क्षतिग्रस्त

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 18 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Rishikesh News: योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस की बोगी पिलर से टकरा गई और बोगी पटरी से उतर गई। 

Rishikesh News Train Derailed in Khand Village Passengers Panic Rescue Operation Continues
ऋषिकेश में ट्रेन पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस का खाली रैक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंजन और ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि मरम्मत के लिए जा रही ट्रेन खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। इसी दौरान ब्रेक में तकनीकी खराबी आने के कारण यह घटना हुई। हालांकि मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर ट्रेन खड़ी नहीं थी, बल्कि बोगियों सहित मूव कर रही थी। हादसे को लेकर लोको पायलट की ओर से भी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर चढ़ा पारा, सीएमएम को दी हिदायत
विज्ञापन

वहीं रेलवे विभाग की गंभीरता पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि घटना के करीब ढाई घंटे बाद तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और लोगों को ट्रैक से हटाया गया। फिलहाल रेलवे की ओर से जांच की बात कही जा रही है।

खाली ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। प्रारंभिक जांच में ब्रेक में तकनीकी दिक्कत आने से यह हादसा हुआ है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
- महेश यादव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed