{"_id":"6a0bda01f985e2431802948d","slug":"video-45-retired-employees-of-the-firozpur-rail-division-were-paid-rs1796-crore-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर रेल डिवीजन के 45 सेवानिवृत्त कर्मियों को 17.96 करोड़ रुपये दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर रेल डिवीजन के 45 सेवानिवृत्त कर्मियों को 17.96 करोड़ रुपये दिए
फिरोजपुर मंडल में अप्रैल 2026 के दौरान सेवानिवृत्त हुए कुल 45 रेलकर्मियों को 17.96 करोड़ रुपये से अधिक का समापन देय भुगतान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा प्रदान किया गया। सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा अपनी रूचि के अनुरूप स्वंय को व्यस्त रखे ताकि सेहतमंद बने रहे। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह ने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहें। उन्होंने सभी को सलाह दी कि अपनी सेवानिवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन हेतु कार्मिक शाखा सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल देव एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।