{"_id":"6a0b57ae44018812500317ee","slug":"the-aiims-team-will-conduct-eye-check-ups-in-six-schools-again-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-153604-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एम्स की टीम आज फिर करेगी छह स्कूलों में आंखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एम्स की टीम आज फिर करेगी छह स्कूलों में आंखों की जांच
विज्ञापन
18जेएनडी06: डॉ. रमेश पांचाल जानकारी देते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। अंधता निवारण पायलट प्रोजेक्ट के तहत आंखों की जांच के लिए एम्स की टीम आज जिले के छह स्कूलों में पहुंचेगी। पड़ाना गांव के सनराइज स्कूल, शहर के ऑक्सफोर्ड स्कूल, भारत सिनेमा के पास प्राइमरी स्कूल, जींद जंक्शन प्राइमरी स्कूल, संतनगर प्राइमरी स्कूल में जांच की जाएगी।
अभियान के दौरान एम्स की टीम करीब 1200 विद्यार्थियों की आंखों की स्क्रीनिंग करेगी। टीम इस दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए आंखों की जांच करेगी। जिन विद्यार्थियों में दृष्टि संबंधी समस्या मिलेगी। उन्हें आगे इलाज और परामर्श के लिए चिह्नित किया जाएगा।
नागरिक अस्पताल से आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश पांचाल भी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। एम्स की टीम में डॉ. प्रवीण, वरिष्ठ प्रोफेसर कम्युनिटी ऑप्थेलमोलॉजी, डॉ. सुमित ग्रोवर, असिस्टेंट प्रोफेसर, अमित भारद्वाज, प्रोग्राम मैनेजर समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
एम्स के आई विभाग के प्रोफेसर और उनकी विशेषज्ञ टीम आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के माध्यम से यह पता लगाएगी कि लोगों में कम दिखाई देने या अंधता के मुख्य कारण क्या हैं और किन स्तरों पर सुधार की जरूरत है। इस पायलट प्रोजेक्ट के जरिए डेटा तैयार किया जाएगा जिससे भविष्य में में अंधता रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
बाक्स
एम्स की टीम ने पहले भी जिले के 16 स्कूलों व आठ गांव व शहर के वार्डों में जाकर आंखों की जांच की थी। अब दूसरे चरण में मंगलवार को छह प्राइमरी स्कूलों में जाकर आंखों की जांच करेगी। स्कूलों को भी सूचना दी गई है। जिन बच्चों की आंखों में परेशानी है। उनकी जांच को प्राथमिकता दी जाएगी। -डॉ. रमेश पांचाल, नोडल अधिकारी आरबीएसके जींद

Trending Videos