{"_id":"6a0c3c98567da0a9b003535f","slug":"a-father-brutally-beats-his-seven-year-old-son-in-gohana-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार: पिता ने अपने बेटे के मुंह में ठूंसा कपड़ा, ऊपर बैठकर पीटा; चिल्लाता रहा मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार: पिता ने अपने बेटे के मुंह में ठूंसा कपड़ा, ऊपर बैठकर पीटा; चिल्लाता रहा मासूम
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 19 May 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार
पिता ने अपने सात साल के बच्चे को इसलिए बेरहमी से पीट दिया क्योंकि वो खाने के लिए कोई चीज मांग रहा था। कलयुगी पिता ने कपड़े के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और खुद अपने बच्चे पर बैठकर उसे थप्पड़ मारने लगा।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के गोहाना में एक दिल दहला देने वाला मामला आया है। यहां एक पिता ने अपने साल के बेटे की हत्या का प्रयास किया। पिता अपने छोटे से बच्चे पर बैठ गया और मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जब बच्चे का दम घुटने लगा तो उसकी मां ने छुड़ाया। महिला ने जींद अपने मायके आकर अपने पति पर कार्रवाई के लिए सीडब्ल्यूसी और एसपी को शिकायत दी है।
Trending Videos
शहर के आरा रोड निवासी महिला हसीना ने एसपी जींद को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी खान मोहल्ला, भालगढ़ रोड, सोनीपत में हुई थी। फिलहाल वह अपने पति अकबर के साथ नया बस स्टैंड के पास, गोहाना में किराये के मकान में रहती थी। उसके तीन बेटे हैं, जिनमें छोटा बेटा सात साल का है। उसका पति आए दिन उससे तथा बच्चों के साथ मारपीट करता है। बीते 15 मई की रात दस बजे उसका छोटा बेटा खाने के लिए कोई चीज मांग रहा था। तभी उसके पति ने गुस्से में आकर छोटे बेटे को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद उसने बच्चे को जमीन पर लेटाकर उस पर बैठे गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इससे उसका दम घुटने लगा। उसने किसी तरह बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान दूसरे बच्चों ने इस घटना की वीडियो भी बना ली। घटना के बाद उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई। अगले दिन वह अपने मां-पिता के पास जींद आ गई और उसके बेटे को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। बेटा ठीक से खाना नहीं खा पा रहा है तथा उसे उल्टियां हो रही हैं। इसके बाद 16 मई रात को उसका पति भी जींद आ गया और उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। डर के कारण उन्होंने डायल 112 को बुलाया। आरोप है कि पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई और उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। पीड़ित महिला एसपी से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए।