सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pregnant woman dies in road accident at Panipat

Panipat: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, एक शख्स गंभीर रूप से घायल

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 May 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

तेज रफ्तार डंपर के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गया और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Pregnant woman dies in road accident at Panipat
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पानीपत के तहत आने वाले राक्सेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक रेत से भरे डंपर ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला हथवाला गांव की प्रीति(  23)  बतायी जा रही है। वह लगभग आठ महीने की  गर्भवती थी। डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।
Trending Videos




 जानकारी के मुताबिक हथवाला निवासी संदीप जांगड़ा अपनी पत्नी प्रीति को गन्नौर दवा दिलवाने ले जा रहा थे। इस दौरान राक्सेड़ा में तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। चालक की तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला कई फुट तक उझल कर गिरी  और डंपर की चक्के के नीचे आकर उसकी मौत हो गयी। पति संदीप को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के बाद प्रशासन पर कठोर नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से राक्सेड़ा, बुढ़नपुर, कारकोली, सिंभलगढ़ और हथवाला क्षेत्र में यमुना से अवैध खनन  चल रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन के कारण तेज रफ्तार तथा बेकाबू डंपर गलियों व सड़कों पर तेज गति से चलते हैं जिससे जानमाल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्थानीय अधिकारियों एसडीएम, उपायुक्त और विधायक सहित उच्च अधिकारियों को मांग पत्र व प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से शिकायतें देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक इस समस्या  पर कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रशासन के खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर समालखा सरकारी  अस्पताल लाया है और मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में डंपर चालक की पहचान व तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed