{"_id":"6a0c32f459531c3d2d0e2b69","slug":"video-pregnant-woman-dies-in-road-accident-at-panipat-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत
पानीपत के तहत आने वाले राक्सेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक रेत से भरे डंपर ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला हथवाला गांव की प्रीति( 23) बतायी जा रही है। वह लगभग आठ महीने की गर्भवती थी। डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।
जानकारी के मुताबिक हथवाला निवासी संदीप जांगड़ा अपनी पत्नी प्रीति को गन्नौर दवा दिलवाने ले जा रहा थे। इस दौरान राक्सेड़ा में तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। चालक की तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला कई फुट तक उझल कर गिरी और डंपर की चक्के के नीचे आकर उसकी मौत हो गयी। पति संदीप को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के बाद प्रशासन पर कठोर नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से राक्सेड़ा, बुढ़नपुर, कारकोली, सिंभलगढ़ और हथवाला क्षेत्र में यमुना से अवैध खनन चल रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन के कारण तेज रफ्तार तथा बेकाबू डंपर गलियों व सड़कों पर तेज गति से चलते हैं जिससे जानमाल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्थानीय अधिकारियों एसडीएम, उपायुक्त और विधायक सहित उच्च अधिकारियों को मांग पत्र व प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से शिकायतें देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक इस समस्या पर कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रशासन के खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर समालखा सरकारी अस्पताल लाया है और मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में डंपर चालक की पहचान व तलाश तेज कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।