सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Several workers suffered burn injuries in a factory fire

Haryana: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, जोरदार धमाकों से सहमे लोग; कई कर्मचारी झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, बावल (रेवाड़ी) Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 May 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घबरा गए।

Several workers suffered burn injuries in a factory fire
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित जीएलएस कंपनी में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद कंपनी के अंदर लगातार तेज धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारी डरकर बाहर निकल आए।
Trending Videos




बताया जा रहा है कि कंपनी में केमिकल से जुड़े उत्पाद बनाए जाते हैं। आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और हालात पर नजर रखी जा रही है। हादसे में कई कर्मचारियों के झुलसने की भी सूचना है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी तक घायलों की सही संख्या सामने नहीं आई है।  आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं कंपनी को इस हादसे में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed