{"_id":"6a0bfc1f4d2b24e96109e2ad","slug":"two-real-sisters-drown-in-kapil-muni-pond-kaithal-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: कपिल मुनि तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, सुबह सैर के लिए गई थीं; डेढ़ घंटे बाद निकाले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: कपिल मुनि तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, सुबह सैर के लिए गई थीं; डेढ़ घंटे बाद निकाले गए शव
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: Nivedita
Updated Tue, 19 May 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार
दोनों बहनें प्रतिदिन सुबह करीब 5 बजे सैर करने के लिए घर से निकलती थीं। मंगलवार को भी वे सुबह सैर के लिए घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। बाद में परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए कपिल मुनि तालाब पहुंचे, जहां उनके डूबने की सूचना मिली।
कलायत में दो सगी बहनों की माैत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कैथल के कलायत क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान कलायत निवासी 20 वर्षीय पलक और 18 वर्षीय परमजीत के ताैर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों बहनें प्रतिदिन सुबह करीब 5 बजे सैर करने के लिए घर से निकलती थीं। मंगलवार को भी वे सुबह सैर के लिए घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं।
बाद में परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए कपिल मुनि तालाब पहुंचे, जहां उनके डूबने की सूचना मिली। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से तलाश अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी तालाब में उतरकर दोनों युवतियों की तलाश में मदद की। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया और तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कलायत थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव तालाब से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजे गए।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos