सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Missing child from Panipat reaches Kairana police station in UP

Kaithal News: पानीपत से लापता बच्चा यूपी के कैराना थाने में पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Missing child from Panipat reaches Kairana police station in UP
यमुना बॉर्डर पार यूपी कैराना कोतवाली में पहुंचा बच्चा। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सनौली। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की कॉलोनी से पांच दिन पहले लापता हुआ नौ साल का बच्चा यूपी के कैराना थाने में पहुंच गया। कैराना पुलिस ने इसकी जानकारी चांदनीबाग थाने को दी। बच्चे ने बताया कि उसकी बहन और जीजा उसे अपने साथ ले गए थे। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई थी।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि 13 मई को चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से नौ साल का बच्चा लापता हो गया था। बच्चे की मां ने अपनी बेटी और दामाद निवासी तितरवाड़ा थाना कैराना यूपी पर बच्चे का अपहरण कर ले जाने के आरोप लगाए थे। चांदनीबाग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को बच्चा अचानक खुद ही कैराना थाने पर पहुंच गया। जहां पर उसने पुलिस के सामने बयान दिए कि उसकी बहन और जीजा उसे जबरन अपने साथ लेकर आए थे। वह किसी तरह से वहां भागकर पुलिस के पास आया। कैराना थाना पुलिस ने तुरंत ही चांदनीबाग थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद चांदनीबाग थाने से पुलिस कैराना पहुंची और बच्चे को अपने साथ ले आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यमुना बॉर्डर पार यूपी कैराना कोतवाली में पहुंचा बच्चा। स्रोत : पुलिस

यमुना बॉर्डर पार यूपी कैराना कोतवाली में पहुंचा बच्चा। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed