{"_id":"6a0b6bced5f307d43d0b24cc","slug":"police-raid-hotel-three-women-and-a-youth-detained-kaithal-news-c-18-1-knl1004-909520-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: होटल में पुलिस का छापा, तीन महिलाएं और एक युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: होटल में पुलिस का छापा, तीन महिलाएं और एक युवक हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। सोमवार शाम पुलिस ने प्योदा रोड चुंगी के पास जींद रोड स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार संचालित किए जाने की आशंका है। पुलिस ने पहले फर्जी ग्राहक भेजा और फिर छापा मारा।
पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल का मैनेजर मौके पर मौजूद मिला। वहीं होटल से तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में दो बिहार और एक पंजाब की निवासी बताई जा रही हैं।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं को पैसों का लालच देकर इस गतिविधि में शामिल किया गया था। होटल संचालक ग्राहकों से अधिक राशि वसूलता था, जबकि महिलाओं को कम भुगतान किया जाता था। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
मामले में गीता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। फिलहाल तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है। संवाद

Trending Videos