सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   School bus and car collide violently in Faral

Kaithal News: फरल में स्कूल बस और कार की जोरदार टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
School bus and car collide violently in Faral
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पूंडरी। फरल गांव स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास सोमवार दोपहर बाद एक निजी स्कूल बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई।

ग्रामीणों के अनुसार, पिहोवा के एक निजी स्कूल की बस पूंडरी से ढांड की ओर जा रही थी, जबकि कार संख्या डीएल-4सीएडब्ल्यू-1756 में सवार लोग सोलूमाजरा से जड़ौला होते हुए पूंडरी की तरफ आ रहे थे। गांव फरल के महाराणा प्रताप चौक के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि टक्कर के बाद बस सड़क से नीचे उतरकर खेतों की ओर चली गई। राहत की बात यह रही कि बस में उस समय कोई स्कूली बच्चा सवार नहीं था। बताया जा रहा है कि बस बच्चों को छोड़ने के बाद वापस पिहोवा लौट रही थी। उप थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि फरल में सड़क हादसे की सूचना मिली है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed