सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Four workers were exposed to sewer gas

Haryana: सीवर सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आए चार कर्मचारी; आईसीयू में भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

अस्पताल में कार्यरत बिजली कर्मचारी ब्रह्मदत्त ने साहस दिखाते हुए समय रहते कर्मचारियों को सीवर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। अगर कुछ मिनट और देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Four workers were exposed to sewer gas
सीवर गैस की चपेट में आए चार कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नूना माजरा गांव स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में सोमवार को सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेनहोल के अंदर उतरे चार कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। सभी कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में चारों कर्मचारियों को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।


जानकारी के अनुसार अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी शत्रुघ्न, अंशुल और विजेंद्र सीवर की सफाई करने के लिए मेनहोल के अंदर उतरे थे। बताया जा रहा है कि सीवर के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी। अंदर उतरते ही तीनों कर्मचारियों का दम घुटने लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। घटना का पता चलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसी दौरान कर्मचारियों को बचाने के लिए अस्पताल में काम करने वाला बिजली कर्मचारी भी मेनहोल के अंदर उतर गया, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में कार्यरत बिजली कर्मचारी ब्रह्मदत्त ने साहस दिखाते हुए समय रहते कर्मचारियों को सीवर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। अगर कुछ मिनट और देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई। वहीं, फायर ब्रिगेड को भी सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी अस्पताल परिसर में ही काम करते हैं। हादसे के बाद कर्मचारियों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि सीवर की सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed