सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Elderly woman dies in road accident at Jhajjar

Jhajjar: कार और बाइक में जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग महिला की मौत; एक अन्य घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के झज्जर में एक सड़क हादसे में 63 साल की महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला बाइक पर सवार होकर अपने बेटे के साथ दवाई लेने रोहतक जा रही थी। 

Elderly woman dies in road accident at Jhajjar
सड़क हादसे में घायल शख्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में बेरी-कबूलपुर मार्ग पर बलेनो कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा सोमवार को हुआ। इस हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की पहचान गांव दुबलधन पत्नी चेतराम के तौर पर हुई है। 
Trending Videos




महिला की उम्र करीब 63 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र चेतराम अपनी माता  केला को दवाई दिलवाने के लिए रोहतक जा रहा था। जब वह बेरी- कबूलपुर रोड पर माता भीमेश्वरी देवी स्कूल के पास पहुंचा तो आगे चल रही बलेनो कार से टक्कर हो गई। इसमें मां -बेटा सड़क पर जा गिरे, जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि अनिल घायल हो गया। अनिल को गंभीर चोटों के चलते उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed