{"_id":"6a0a8cb14994e56fc60e7b82","slug":"elderly-couple-from-assandh-jumps-into-canal-in-panipat-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: असंध के बुजुर्ग दंपति ने पानीपत में नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी; घरेलू कलह में उठाया खाैफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: असंध के बुजुर्ग दंपति ने पानीपत में नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी; घरेलू कलह में उठाया खाैफनाक कदम
Mon, 18 May 2026 09:21 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 18 May 2026 09:21 AM IST
सार
असंध की गीता कालोनी निवासी मुरारी लाल गोयल (60) अपनी 56 वर्षीय पत्नी के साथ स्कूटी पर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे थे। दंपती ने पहले अपनी स्कूटी को किनारे पर खड़ा किया, अपनी चप्पलें स्कूटी पर ही उतारकर रखीं और फिर अचानक दोनों ने नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती नहर में कूदे
- फोटो : ANI/File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असंध की गीता कालोनी के रहने वाले बुजुर्ग दपंती ने सोमवार सुबह पानीपत में सिवाह नहर पुल के पास नहर में छलांग लगा दी।
दोनों असंध से स्कूटी पर वहां पहुंचे थे। स्कूटी नहर किनारे खड़ी मिली और स्कूटी पर ही दोनों की चप्पल मिली हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी लेनदेन या घरेलू कलह के चलते बुजुर्ग दंपती ने यह कदम उठाया है। दोनों को नहर में डूबता देख राहगीरों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इसराना टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नहर में दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं सूचना के बाद असंध से परिजन पानीपत पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार, असंध की गीता कालोनी निवासी मुरारी लाल गोयल (60) अपनी 56 वर्षीय पत्नी के साथ स्कूटी पर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपती ने पहले अपनी स्कूटी को किनारे पर खड़ा किया, अपनी चप्पलें स्कूटी पर ही उतारकर रखीं और फिर अचानक दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। फिलहाल पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों का सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस और गोताखोरों द्वारा तलाश लगातार जारी है।