फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Created a fake receipt for

Ghaziabad News: बंधक जमीन बेचकर 11 लाख रुपये की फर्जी रसीद बनाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Created a fake receipt for
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में सहकारी ग्राम विकास बैंक से बंधक रखी जमीन को बेचने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लोन पूरा होने की फर्जी रसीद बनाकर खरीदारों को गुमराह किया। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक निशा पाल ने अब्दुल्ला खां और मुस्तफा खां के खिलाफ सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन



ढबारसी गांव निवासी ईदा खां ने दुग्ध प्रसंस्करण योजना के लिए बैंक से चार लाख रुपये का लोन लिया था। उन्होंने अपनी भूमि बैंक के पक्ष में बंधक रखी थी। बैंक का दावा है कि जमीन पर उनका प्रथम चार्ज था। ईदा खां की मृत्यु के बाद यह बंधक भूमि उनके पुत्रों अब्दुल्ला खां और मुस्तफा खां को विरासत में मिली। लोन का भार भी वारिसों पर बना रहा। आरोप है कि बैंक का प्रथम चार्ज होने के बावजूद दोनों भाइयों ने जमीन बेच दी। बैंक प्रबंधन को जानकारी मिलने पर मामले की जांच की गई। जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन




जमीन की बिक्री के दौरान खरीदारों को बताया गया कि लोन खाता बंद हो चुका है। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि जमीन पर बैंक का कोई बकाया नहीं है। बैंक ने मूल रूप से एक लाख रुपये जमा होने की रसीद जारी की थी। आरोप है कि इस रसीद को फर्जी तरीके से ग्यारह लाख रुपये का कर दिया गया। इसी फर्जी रसीद के आधार पर खरीदारों को लोन का पूरा भुगतान होने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed