{"_id":"6a78db25ce9a482cc50af132","slug":"74-year-old-woman-killed-in-school-bus-collision-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-159218-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्कूल बस की टक्कर से 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्कूल बस की टक्कर से 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतका सोना देवी। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। लाडवा रोड पर शनिवार को एक स्कूल बस की टक्कर से 74 वर्षीय महिला सोना देवी की मौत हो गई। इस हादसे में उनका 26 वर्षीय पोता रमन कुमार भी घायल हो गया। दादी-पोता बाइक से गांव सिरसमा लौट रहे थे।
सोना देवी अपने बेटे विनोद कुमार की फर्नीचर की दुकान से गांव वापस जा रही थीं। विनोद ने अपने बेटे रमन को बाइक से दादी को गांव छोड़ने के लिए कहा था। दुकान से कुछ दूरी पर पीछे से आई एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से सोना देवी सड़क पर गिर गईं, जबकि रमन झाड़ियों में जा गिरा। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। विनोद और आसपास के लोगों ने दोनों को मथाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सोना देवी को मृत घोषित कर दिया। रमन को गंभीर चोट आने के कारण लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना सदर थानेसर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद