फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Food department monitors quality of Ghevar-Firni, takes 14 samples

Kurukshetra News: घेवर-फिरनी की गुणवत्ता पर खाद्य विभाग की नजर, 14 सैंपल लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Food department monitors quality of Ghevar-Firni, takes 14 samples
कुरुक्षेत्र। पुराने बस अड्डे के बाहर लगा फिरनी, घेवर, आदि का स्टॉल। संवाद
कुरुक्षेत्र। त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही जिले में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने घेवर, फिरनी समेत अन्य खाद्य पदार्थों के अब तक 14 सैंपल लिए हैं। इनमें से चार सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो गुणवत्ता में कमी दर्शाती है। विभाग अब त्योहारों के दौरान 25 से अधिक और सैंपल लेने की तैयारी में है। राखी के आसपास भी दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग की टीमों ने सैंपलिंग की है। साथ ही दुकानों पर खाद्य सुरक्षा नियमों की जांच भी शुरू की है। इसी क्रम में झांसा रोड और उमरी रोड की दो दुकानों पर कार्रवाई हुई है। इन दुकानों पर लाइसेंस नहीं मिले थे। दोनों दुकानों के चालान किए गए हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ने के कारण विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। अभियान का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। नियमों का पालन कराना भी इसका एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed