फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Court grants bail to accused in assault case

Kurukshetra News: मारपीट मामले के आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Court grants bail to accused in assault case
कुरुक्षेत्र। सदर थानेसर थाना क्षेत्र में युवक पर हमले के मामले में गिरफ्तार 20 वर्षीय छात्र प्रांचल को सत्र न्यायालय ने नियमित जमानत दी। सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने जांच पूरी होने और मुकदमे में समय लगने की संभावना बताई। उन्होंने कहा कि आरोपी को लगातार न्यायिक हिरासत में रखना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को करनाल निवासी प्रिंस पर हमला हुआ था जो अपनी बुआ के घर गांव जीरबाड़ी आया था। आरोप है कि प्रांचल, उसके चाचा प्रदीप कुमार और एक नाबालिग रिश्तेदार ने घर में घुसकर मारपीट की। मेडिकल रिपोर्ट में घायल की चोट साधारण प्रकृति की पाई गईं। प्रांचल पर किसी विशिष्ट चोट का आरोप नहीं था। वह 21 मई से जेल में था। इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर प्रांचल को जमानत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed