{"_id":"6a78db0d81e9a6c365013c6c","slug":"youths-hands-tied-head-and-moustache-shaved-over-mobile-theft-allegation-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155471-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक के बांधे हाथ, मुड़वाया सिर और मूंछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक के बांधे हाथ, मुड़वाया सिर और मूंछ
विज्ञापन
फोटो-40-आरोपी सोनू। स्रोत: वीडियो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। मोबाइल चोरी की दस दिन पहले हुई घटना में पिता-पुत्र ने आरोपी को पकड़कर तालिबानी सजा देते हुए उसके हाथ बांधे और उसका सिर व मूंछ मुड़वा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। एसओ ने आनन-फानन आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
आसीवन थानाक्षेत्र के पाठकपुर निवासी राजू ने 30 जुलाई को आरोप लगाया था कि उनके बेटे राज का मोबाइल गांव के ही सोनू ने चोरी कर लिया है। पिता-पुत्र सोनू की तलाश कर रहे थे। दो दिन पहले पिता-पुत्र उसे लखनऊ से पकड़कर लाए थे और उससे मोबाइल की जानकारी ले रहे थे। सोनू के न बताने पर उसके दोनों हाथ बांधकर बीच सड़क पर लाए और उसका सिर व मूंछ मुड़वाना शुरू किया। इस दौरान किसी ने दी जा रही तालिबानी सजा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को मामला पहले से पता था। अगर समय रहते पुलिस इसकी जांच करती तो शायद यह सजा देने और वीडियो बनाने की जरूरत ही न पड़ती।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान लेने के बाद प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।