{"_id":"6a78dbdb2952b0faa909172f","slug":"two-brothers-beaten-and-fired-upon-due-to-a-feud-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155450-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रंजिश में दो भाइयों को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रंजिश में दो भाइयों को पीटा, फायरिंग
विज्ञापन
फोटो-34-घटना के बाद गांव में खड़े ग्रामीण और पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के दरियापुर गौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद हमलावर ने कई राउंड गोलीबारी की, जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर हमलावर की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
दरियापुर गौरा निवासी विजयपाल यादव ने बताया कि राकेश कुमार यादव करीब 15 साल से अपनी ससुराल में रह रहा है। राकेश और विजयपाल के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। रविवार शाम करीब चार बजे विजयपाल पड़ोसी गांव रामनाथखेड़ा जा रहे थे। गांव के बाहर एक ट्रेडर्स की दुकान के पास राकेश कुमार पहले से मौजूद था। विजयपाल के दुकान पर रुकते ही राकेश ने हमला कर दिया। लोगों के बीच-बचाव के बाद विजयपाल घर लौट आए और परिजनों को घटना बताई। जब विजयपाल परिजनों के साथ वापस आए, तो राकेश ने फिर गाली-गलौज की। उसने विजयपाल के छोटे भाई फन्नर को पीटकर घायल कर दिया।
इसके बाद दहशत फैलाने के लिए राकेश छत पर चढ़ा। उसने तमंचे से कई राउंड गोलीबारी की। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने गोलीबारी की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दहशत फैलाने के लिए एक राउंड गोली चली है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार करेगी।