{"_id":"6a0aab0ee91bb5f7ac09a768","slug":"cyber-fraud-with-three-people-in-sonipat-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: साइबर ठगों ने तीन लोगों को बनाया शिकार, खाते से उड़ाए लाखों; पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: साइबर ठगों ने तीन लोगों को बनाया शिकार, खाते से उड़ाए लाखों; पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 18 May 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार
साइबर ठगों ने सोनीपत में तीन लोगों को अपना शिकार बनाया है। ठगों ने रिश्तेदारी, भरोसे और तकनीक का ऐसा जाल बुना की तीनों पीड़ितों के खाते से लाखों रुपये उड़ा दिए।
साइबर क्राइम
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोनीपत में तीन लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी एक महिला सहित तीन लोगों से की गई है। साइबर ठगों ने पीड़ितों से कुल 14.14 लाख रुपये ठगे हैं।
जानकारी के मुताबिक साइबर ठगों ने रिश्तेदारी, भरोसे और तकनीक का जाल बुनकर पीड़ितों को निशाना बनाया। एक पीड़ित को साइबर ठगों ने साली का बेटा बनकर फोन किया और उसके खाते से साढ़े तीन लाख रुपये उड़ा दिए।
वहीं, निवेश व ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर एक महिला को झांसा देकर उसके खाते से 5.15 लाख रुपये उड़ा लिए। वहीं, एक अन्य मामले में मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने एक शख्स के खाते से 5.49 लाख रुपये उड़ा लिए। फिलहाल पुलिस को तीनों मामलों की शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।