सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three youths made a video after consuming poison

Haryana: तीन युवकों ने पिया कीटनाशक, सोशल मीडिया पर बनाया वीडियो, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

संवाद न्यूज, एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 17 May 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

चुहड़माजरा गांव के खेतों में तीन युवकों ने कथित रूप से कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Three youths made a video after consuming poison
तीन युवकों ने एक साथ पिया कीटनाशक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रविवार शाम करीब चार बजे चुहड़माजरा गांव के खेतों में तीन युवकों ने कथित रूप से कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को समय रहते बचा लिया। तीनों युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।




जानकारी के मुताबिक मूदड़ी निवासी मोहित, रोहित और पिलनी निवासी गौरव ने खेतों में जाकर जहरीली कीटनाशक दवा पी ली। जहर खाने से पहले  तीनों युवकों ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में एक युवक कहता दिखाई दे रहा है कि “हम तीनों जहर खाने जा रहे हैं। इसके बाद दूसरा युवक कहता है कि यदि उनकी मौत हो जाती है तो इसके लिए मेहता मूदंडी, कृष्ण, बबलू तथा बबलू नाई के बेटे को जिम्मेदार माना जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान तीसरा युवक वीडियो में कहता है कि एक लड़की के मामले में उनकी बदनामी हो रही है और हमारी इज्जत पर बात आ रही है, जिसे हम सहन नहीं कर पा रहे हैं। युवक ने यह भी कहा कि उन्होंने सच्चाई बता दी है, लेकिन बदनामी के डर से यह कदम उठा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल अस्पताल में तीनों युवकों की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
 

लापता किशोरी के मामले से जुड़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले लापता हुई एक किशोरी से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि किशोरी जिस युवक के साथ गई थी, वह इन तीनों युवकों का दोस्त है। ऐसे में लड़की के परिजनों को शक था कि इन युवकों ने मुख्य आरोपी की मदद की है। इसी संदेह के चलते उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपों और लगातार दबाव के कारण तीनों युवक मानसिक तनाव में थे, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंची। पूंडरी पुलिस ने युवकों की लोकेशन ट्रेस कर चुहड़माजरा के खेतों में पहुंचकर उन्हें तत्काल कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पूंडरी थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। चिकित्सकों के अनुसार युवकों की सेवन की गई दवा अत्यधिक जहरीली नहीं थी, जिसके चलते समय रहते उपचार मिल सका और उनकी जान बच गई।  तीनों युवकों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed