सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman commits suicide by jumping in front of a train

Haryana: विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, भाई को भेजा मैसेज- पति की प्रताड़ना से हूं तंग

संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद) Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने हरियाणा के फतेहाबाद में आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले महिला ने अपने भाई को फोन पर मैसेज किया था। 

Married woman commits suicide by jumping in front of a train
पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बगांव हिम्मतपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार रात एक विवाहिता ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 27 वर्षीय अनीता रानी के रूप में हुई है। सूचना पर जीआरपी जाखल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच महिला जांच अधिकारी एएसआई कविता सिंह कर रही हैं।
Trending Videos




महिला की सात साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार, अनीता की शादी करीब 7 साल पहले राजस्थान निवासी अनूप यादव से हुई थी। अनूप रेलवे में नौकरी करते हैं और वर्तमान में उनकी ड्यूटी टोहाना के गांव सिंबलवाला में थी। दंपती के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजन अर्जुन ने बताया कि अनीता मूल रूप से रेवाड़ी की रहने वाली थी। उसकी शादी 6 नवंबर 2020 को राजस्थान में हुई थी। अर्जुन का आरोप है कि शादी के बाद पहले सास-ससुर अनीता को प्रताड़ित करते थे। इसी कारण अनूप उसे अपने साथ टोहाना ले आया था, लेकिन यहां भी पति छोटी-छोटी बातों पर टॉर्चर करने लगा। 
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक घटना से पहले अनीता ने अपने भाई को मैसेज भेजा था। मैसेज में उसने लिखा कि पति रोजाना टॉर्चर करता है और इसी से तंग आकर वह जान दे रही है। रात को परिवार को घटना की सूचना मिली।  एएसआई कविता सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा है। पहले हेड कांस्टेबल शिव कुमार मौके पर गए थे, लेकिन महिला का शव होने के चलते वह खुद जींद से टोहाना पहुंचीं। 

फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता केहर सिंह के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे। परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मैसेज और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की हर एंग्ल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed