सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Remains of dead cattle found in Hadda Rodi in Bhuna, protest expressed

Fatehabad News: भूना में हड्डा रोड़ी में मृत गोवंश के अवशेष मिले, जताया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 17 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Remains of dead cattle found in Hadda Rodi in Bhuna, protest expressed
भूना। हड्डारोड़ी में मृत गोवंश के अवशेष मिलने पर विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
भूना। उकलाना रोड स्थित हैफेड गोदाम के पास बनी हड्डा रोड़ी में मृत गोवंश के अवशेष मिलने पर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यहां मृत गाय, बैलों, सांड़ और बछड़ों को लाकर उनकी खाल उतारी जाती है और अवशेष खुले में डाल दिए जाते हैं।

ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद सहारनपुर निवासी युवक को खरी-खोटी सुनाई और प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि हड्डा रोड़ी में रोजाना 30 से 40 मृत गोवंश विभिन्न गोशालाओं और नंदीशालाओं से लाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उनके अवशेषों को खुले में डालने और खाल उतारने का कार्य किया जाता है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। लोगों ने कहा कि हिंदू समाज में गाय और सांड़ पूजनीय हैं, ऐसे में उनके शवों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।

किसान ओमप्रकाश ओला, ढाणी गोपाल के पूर्व सरपंच हनुमान सिंह पूनिया, कृष्ण कुमार, ढाणी भोजराज के ओम प्रकाश झाझड़ा, अजय कुमार, हनुमान ओला, बलजीत सिंह, होशियार सिंह, रामनिवास, श्यामलाल, पवन कुमार और संदीप कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले का नेटवर्क उत्तर प्रदेश से जुड़ा हुआ है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मृत पशुओं को हड्डा रोड़ी में भेजने के बजाय नंदीशाला और गोशाला में दबाने के स्थायी प्रबंध किए जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि यहां मृत गोवंश लाया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed