सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Smart Road in front of the Municipal Council will have underground power cables

Fatehabad News: नगर परिषद के सामने स्मार्ट रोड भूमिगत बिछेंगी बिजली की तारें

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 17 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Smart Road in front of the Municipal Council will have underground power cables
फतेहाबाद में नगर परिषद के सामने का मार्ग संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मुख्य बाजार के एंट्री प्वाइंट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में नगर परिषद ने नया कदम उठाया है। नगर परिषद कार्यालय के सामने लालबत्ती चौक से महाराजा अग्रसैन चौक तक स्मार्ट रोड बनेगा। करीब 20 साल पहले बनी इस सड़क को अब आरसीसी सड़क के रूप में दोबारा तैयार किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद डिजाइन तैयार करने में जुटी हुई है।


प्रस्तावित स्मार्ट रोड परियोजना के तहत सड़क को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। सड़क के दोनों ओर बिजली की तार को अंडरग्राउंड किया जाएगा जिससे क्षेत्र में तारों का जाल खत्म होगा और सुंदरीकरण भी बेहतर होगा। इसके अलावा सड़क के बीच बनाए जाने वाले डिवाइडर पर आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे जिससे मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को हरियाली का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन मार्केट की तरफ बने फुटपाथ को तोड़कर नया लुक देने की भी तैयारी है। सड़क निर्माण में पानी निकासी की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी ताकि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।


-

स्मार्ट रोड पर लगेंगी आकर्षक लाइटें

नगर परिषद के सामने बनी सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है और डिवाइडर भी टूटा हुआ है। इसके लिए पार्षद हाउस की बैठक में मुद्दा उठा चुके हैं। लालबत्ती चौक से महाराजा अग्रसैन चौक से ही थाना रोड, हंस मार्केट, पालिका बाजार, मोबाइल फोन मार्केट, ठाकर बस्ती और पुरानी सब्जी मंडी को रास्ता निकलता है। स्मार्ट रोड बनने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ शहर की तस्वीर भी बदलेगी।

-

परियोजना को आधुनिक शहरी विकास की सोच के तहत तैयार किया जा रहा है। लालबत्ती चौक से लेकर महाराजा अग्रसैन चौक तक के मार्ग के निर्माण को लेकर एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।

- नरेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed