सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sonika shines in Kabaddi

Fatehabad News: कबड्डी में चमक बिखेर रही सोनिका

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 17 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sonika shines in Kabaddi
​​खिलाड़ी सोनिका।
विज्ञापन
टोहाना। गांव कन्हड़ी की 13 वर्षीय सोनिका कबड्डी में अपनी चमक बिखेर रही है। प्रदेश स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी सोनिका को ब्लॉक व जिला स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। सोनिका गांव कन्हड़ी स्थित सुकरात वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है।

पढ़ाई में अव्वल रहने वाली सोनिका के पिता जगबीर सिंह किसान हैं जबकि माता कविता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी ने खेल में अलग पहचान बनाई है। विद्यालय निदेशक सुरेंद्र नैन व प्रिंसिपल कुलदीप नैन ने बताया कि सोनिका रोजाना शाम 5 से 7 बजे तक कोच कुलदीप व सुनीता से कबड्डी की बारीकियां सीख रही हैं ताकि वह राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिंद्र सिंह ने बताया कि सोनिका पिछले दो साल से लगातार कबड्डी खेल रही है। सोनिका ब्लॉक व जिला स्तर पर पदक मेडल जीत चुकी है और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग ले चुकी है। ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ ने सोनिका की उपलब्धियों पर खुशी जताई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed