सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Honeytrap: The couple is still out of police reach

हनीट्रैप : पुलिस की पकड़ से दंपती अभी दूर

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 17 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Honeytrap: The couple is still out of police reach
विज्ञापन
फतेहाबाद। शादी का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये ठगने के मामले में शामिल आरोपी दंपती अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोप है कि इसी दंपती ने पीड़ित युवक की मुलाकात आरोपी महिला रितु से करवाई थी जिसके बाद ठगी का सिलसिला शुरू हुआ।


पीड़ित युवक से आरोपी महिला रितु करीब साढ़े तीन लाख रुपये ठग चुकी है। पुलिस इस मामले में आरोपी रितु, ईएचसी राकेश कुमार, चालक सुनील, शंकर, उसकी पत्नी और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। पुलिस अब तक आरोपी रितु, ईएचसी राकेश कुमार और चालक सुनील को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं फरार दंपती की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पड़ोसी दंपती की भूमिका पूरे मामले में अहम मानी जा रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि आरोपी दंपती की गिरफ्तारी के बाद ठगी गिरोह से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। जिस महिला पर रितु पर आरोप लगे हैं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। उसने इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। जिस पर वह वीडियो अपलोड करती रहती थी। उसकी आईडी पर करीब 1.73 लाख फॉलोअर्स हैं। इस आईडी से उसकी कुछ आय भी होने लगी थी।


-

जिस डीएसपी को जांच वह खुद आरोपों से घिरे

हनीट्रैप मामले में पुलिसकर्मी और चालक की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच के लिए एसपी निकिता खट्टर ने एसआईटी गठित की है। इस एसआईटी का नेतृत्व डीएसपी संजय बिश्नोई कर रहे है। हालांकि डीएसपी पर ही एक मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। उक्त मामले के शिकायतकर्ता नरेश सोनी का कहना है कि डीएसपी पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और उन्हें ऐसे गंभीर मामले की जांच सौंपना गलत है। इस मामले में जब डीएसपी संजय बिश्नोई और एसएचओ सुरेंद्रा से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

-

ये था मामला

गांव ढाणी ठोबा निवासी युवक ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी शंकर ने रितु से शादी कराने का झांसा दिया था। शंकर की पत्नी अजय देवी, रितु की दोस्त है। रितु ने सतपाल को अपनी छोटी बहन से मिलवाने के बहाने एक घर में बुलाया। आरोप है कि वहां पुलिसकर्मी राकेश और एचकेआरएन के तहत तैनात कर्मचारी सुनील ने जबरन उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया और नाबालिग से रेप के आरोप में फंसाने की धमकी देकर रुपये ठगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed