सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   HPV: 602 teenagers will inspire...we got it, you should also get it

एचपीवी : 602 किशोरियां करेंगी प्रेरित...हमने लगवाई, आप भी लगवाओ

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 17 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
HPV: 602 teenagers will inspire...we got it, you should also get it
वैक्सीन लगवाने वाली किशोरियों को प्रमाण पत्र जारी करते हुए अ​धिकारी स्त्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। एचपीवी वैक्सीन के प्रति सोशल मीडिया पर चल रही भ्रांतियों के कारण किशोरियां वैक्सीन लगवाने से कतरा रही हैं। वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब 602 किशोरियों को रोल मॉडल बनाएगा। वैक्सीन लगवा चुकी किशोरियां बताएंगी कि हमने लगवाई है कोई साइड इफेक्ट नहीं आप भी लगवाएं।


एसडीएम राजेश कुमार ने वीरवार को समीक्षा बैठक करके बताया कि देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाना है। जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है तथा 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है वे इसके लिए पात्र हैं। स्वास्थ्य विभाग सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगा रहा है। जिले में अब तक 602 किशोरियों को वैक्सीन लग चुकी है। जिले में यह 7800 किशोरियों को लगाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एक सामान्य संक्रमण है जो महिलाओं के प्रजनन तंत्र को प्रभावित करता है और यही सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। एचपीवी टीका इस संक्रमण से बचाव करता है तथा भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने के खतरे को काफी कम करता है। टीकाकरण अभियान तीन माह की अवधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा डॉक्टर की देखरेख में किया जा रहा हैं तथा स्वास्थ्य संस्थानों एवं पीएचसी स्तर तक विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं जहां चिकित्सकीय अधिकारी उपलब्ध रहते हैं।


--------------





इनको नहीं लगाया जाएगा टीका

एसडीएम ने कहा कि टीके के कुछ सामान्य दुष्प्रभाव जैसे इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द, हल्का बुखार या चक्कर आना हो सकते हैं जो सामान्यत: जल्द ठीक हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित आयु सीमा से बाहर की किशोरियों, पहले से एचपीवी टीके की खुराक ले चुकी किशोरियों, टीके के किसी घटक से गंभीर एलर्जी वाले मामलों तथा मध्यम या गंभीर बीमारी से पीड़ित किशोरियों को टीका नहीं लगाया जाएगा।

-------------

डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा

टीकाकरण से पहले ओटीपी आधारित सहमति तथा आवश्यकतानुसार अभिभावकों की लिखित सहमति ली जाएगी। सभी टीकाकरण की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी और टीकाकरण के बाद डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जिसे पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर पर भेजे गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed