{"_id":"6a0c117bd92102d9b500d3b1","slug":"direct-bus-service-started-from-rohtak-to-shimla-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला जाने वालों के लिए हरियाणा रोडवेज का तोहफा: रोहतक से सीधी बस सेवा शुरू, जानें कितने रुपये लगेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला जाने वालों के लिए हरियाणा रोडवेज का तोहफा: रोहतक से सीधी बस सेवा शुरू, जानें कितने रुपये लगेगा किराया
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 19 May 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा रोडवेज बस ने रोहतक से शिमला के लिए नई बस सेवा शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बस सेवा का शुभारंभ किया।
रोहतक से शिमला के लिए बस से शुरू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रोहतकवासियों और पर्यटकों को हरियाणा रोडवेज ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा रोडवेज ने रोहतक से शिमला के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। मंगलवार को बस स्टैंड के काउंटर नंबर आठ से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, महाप्रबंधक नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
Trending Videos
581 रुपये लगेगा किराया
बस में रोहतक से शिमला का किराया मात्र 581 रुपये तय किया गया है। वहीं, अगर दूरी की बात करें तो यह दूरी 373 किलोमीटर रहने वाली है। रोहतक से चलने के बाद बस चंडीगढ़, पंचकूला, पिंजौर, कालका, सोलन और धर्मपुर होते हुए रात को 8:10 बजे शिमला पहुंचेगी। बस के शुभारंभ पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि इस सीधी बस सेवा से व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिए शिमला जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। गर्मी में पहाड़ों की सैर पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सेवा फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन