सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   half-kilogram sponge pack was left inside the pregnant woman's body

Shajapur News: प्रसव के बाद महिला के शरीर में छूटा आधा किलो का स्पंज, सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

शाजापुर के शुजालपुर सिविल अस्पताल में प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। महिला के शरीर में करीब आधा किलो का स्पंज छूट जाने से उसे एक महीने तक दर्द और संक्रमण झेलना पड़ा। निजी अस्पताल में जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

half-kilogram sponge pack was left inside the pregnant woman's body
शुजालपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार में बड़ी लापरवाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर के शुजालपुर में प्रसव के बाद महिला के शरीर में छूटा आधा किलो का स्पंज उसकी जान पर आफत बन गया। एक माह तक दर्द से तड़पती इस महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले जाने पर सरकारी अस्पताल में हुई लापरवाही की पोल खुली। दरअसल, शुजालपुर के सिविल हॉस्पिटल में महिला के प्रसव के दौरान यह गंभीर लापरवाही हुई।


ग्राम उगाह निवासी महिला को सामान्य प्रसव के दौरान लगाया गया करीब आधा किलो का स्पंज पैक जच्चा की योनि में ही छूट गया। इसके कारण महिला को लगातार दर्द, बदबू, इन्फेक्शन और पेशाब रुकने जैसी परेशानी होती रही। 7 अप्रैल को बच्चे को जन्म देने के दो सप्ताह बाद महिला अपनी तकलीफ बताने दोबारा सरकारी अस्पताल गई, लेकिन महिला चिकित्सक आभा जैन ने बिना जांच किए सामान्य दवाई देकर यह कहकर घर भेज दिया गया कि ऐसा होना सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पष्टीकरण मांगा गया
हालत बिगड़ने पर 10 मई को परिजन प्रसूता को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में शरीर के अंदर बाहरी वस्तु होने का पता चला। ऑपरेशन के दौरान महिला की योनि से आधा किलो का स्पंज निकाला गया, जो सात अप्रैल से शरीर में फंसा था। अब मामले की शिकायत के आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से मामला गरमा गया है। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर शारदा रामसरिया ने बताया मामले में सात नर्सिंग स्टाफ और महिला चिकित्सक डॉक्टर आभा जैन को सूचना पत्र देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा जांच दल गठित किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने तीन बार मारी टक्कर, तीन की मौत; थाना प्रभारी समेत 25 घायल

पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं लापरवाही
शुजालपुर के सिविल अस्पताल में लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी इस तरह की कई मामले सामने आ चुके हैं। किन्तु लापरवाही करने वाले चिकित्सकों पर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। जिसके चलते इस तरह प्रकरण कम नहीं रहे हैं और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा मरीजों की जान को भी खतरा बना हुआ है।

 

शुजालपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार में बड़ी लापरवाही

शुजालपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार में बड़ी लापरवाही

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed