सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Maihar, a truck rammed three times into a tractor-trolley packed with devotees; 3 dead, 25 injured

मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने तीन बार मारी टक्कर, तीन की मौत; थाना प्रभारी समेत 25 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अमदरा थाना प्रभारी समेत 25 से अधिक लोग घायल हो गए।

In Maihar, a truck rammed three times into a tractor-trolley packed with devotees; 3 dead, 25 injured
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाते हुए मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मां शारदा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्रॉली सड़क से उछलकर पलट गई।


इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी समेत 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन यात्रा मातम में बदली
जानकारी के अनुसार कटनी जिले के रीठी क्षेत्र का लोधी परिवार और उनके परिचित ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मां शारदा देवी मंदिर मैहर दर्शन के लिए निकले थे। परिवार में धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा कुछ ही घंटों में मातम में बदल जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


बताया गया कि रात करीब 1:30 बजे जब ट्रैक्टर-ट्रॉली अमदरा थाना क्षेत्र के सुरमा मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक भारी ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि पहली टक्कर के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका। उसने वाहन को तेजी से भगाने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली को लगातार दो बार और टक्कर मार दी।

सड़क किनारे पलटी ट्रॉली, मची चीख-पुकार
लगातार तीन टक्करों के बाद श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हवा में उछलती हुई सड़क किनारे जा पलटी। ट्रॉली में सवार लोग दूर तक सड़क पर जा गिरे। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार औ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को निकालना शुरू किया। कई घायल खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े हुए थे।

रेस्क्यू के दौरान एक और मौत
हादसे के बाद बचाव कार्य के दौरान एक और दुखद घटना हो गई। घायलों को बचाने पहुंचे एक स्थानीय युवक को भी एक अन्य वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रॉली में सवार एक पुरुष श्रद्धालु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया गंभीर रूप से घायल महिला रजनी लोधी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

थाना प्रभारी भी हादसे का शिकार
घटना की सूचना मिलते ही अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे खुद राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए थे और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें भी जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक उनके पैर पर चढ़ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

20 से ज्यादा घायल, कई जबलपुर रेफर
हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही NHAI एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, जिनमें से 12 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अस्पताल में घायलों के परिजनों की भारी भीड़ लगी रही।

ये भी पढ़ें- सतना आग हादसा: राइस मिल में जिंदा जला कर्मचारी, दूसरे की हालत गंभीर; परिजनों ने किया हाईवे जाम

पुलिस जांच में जुटी
अमदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर ट्रक की पहचान करने में जुटी हुई है इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह भारी वाहनों के संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात के समय भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed