{"_id":"6a5343f9ada97353970e0dbb","slug":"cyber-fraud-worth-rs21-crore-in-the-name-of-online-investment-victims-ensnared-after-befriending-fraudsters-on-social-media-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4492865-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 करोड़ की ठगी: ऑनलाइन निवेश में भारी मुनाफे का लालच देकर सीए को लगाया करोड़ों का चूना, हैरान कर देगा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 करोड़ की ठगी: ऑनलाइन निवेश में भारी मुनाफे का लालच देकर सीए को लगाया करोड़ों का चूना, हैरान कर देगा मामला
Sun, 12 Jul 2026 04:29 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:29 PM IST
सार
ग्वालियर के 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टो निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर 21.06 करोड़ रुपये ठग लिए। राज्य साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक खाते, व्हाट्सएप नंबर और फर्जी ट्रेडिंग पोर्टल की जांच जारी है।
विज्ञापन
ग्वालियर में 70 वर्षीय सीए से 21 करोड़ से ज्यादा की ठगी हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को चौंका दिया है। ऑनलाइन निवेश और भारी मुनाफे का झांसा देकर शातिर साइबर ठगों ने 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट से 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपये ठग लिए। इसे मध्य प्रदेश में ऑनलाइन निवेश के नाम पर हुई सबसे बड़ी साइबर ठगी की घटनाओं में माना जा रहा है। राज्य साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्वालियर के 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय को ऑनलाइन ट्रेडिंग और यूएसडीटी (USDT) में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में ठगों ने भरोसा जीतने के लिए निवेश पर अच्छा रिटर्न दिखाया, जिसके बाद पीड़ित ने लगातार बड़ी रकम निवेश कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हत्या के दोषी को हाईकोर्ट से 12 दिन की राहत, नवजात और पत्नी की देखभाल के लिए मिली अस्थायी जमानत
विज्ञापन
धीरे-धीरे निवेश की राशि बढ़ते-बढ़ते 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपये तक पहुंच गई। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित की शिकायत पर राज्य साइबर सेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर विशेषज्ञ बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जांच कर रहे हैं ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। सोशल मीडिया, वॉट्सएप या टेलीग्राम के जरिए मिलने वाले निवेश के प्रस्तावों और असामान्य मुनाफे के दावों से सतर्क रहें। 21 करोड़ रुपये से अधिक की यह ठगी न सिर्फ ग्वालियर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में साइबर अपराध के बढ़ते खतरे की बड़ी चेतावनी है। पुलिस अब इस हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड के पीछे मौजूद नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
ये भी पढ़ें- सात फेरे पड़े भारी! शादी के दो महीने बाद जंगल में मिली पति की लाश, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
हैलो... मैं दिव्या बोल रही हूं' से शुरू हुई चैटिंग ने मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सीनियर CA अशोक विजयवर्गीय को करोड़ों का चूना लगा दिया। राज्य साइबर सेल के डीएसपी संजीव नयन शर्मा ने बताया कि क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और वरिष्ठ सीए अशोक विजयवर्गीय से 21 करोड़ 6 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ठगों के इस्तेमाल किए गए तीन वॉट्सएप नंबर, 20 बैंक खाते और फर्जी यूआरएल ट्रेडिंग पोर्टल की तकनीकी जांच की जा रही है। संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराने, आईपी एड्रेस ट्रैक करने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।
