फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Heavy July rains transform the landscape; MP records 10% above-normal rainfall, with more rain exp

MP Weather: जुलाई की झमाझम से बदली तस्वीर, एमपी में सामान्य से 10% ज्यादा बारिश, अगले 4 दिन तक बारिश के आसार

Fri, 10 Jul 2026 07:09 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 10 Jul 2026 07:09 AM IST
सार

प्रदेश में अब तक 234.4 मिमी (9.4 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक है। 32 जिलों में औसत से ज्यादा वर्षा हुई है, जबकि पन्ना और सतना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

 

विज्ञापन
MP Weather: Heavy July rains transform the landscape; MP records 10% above-normal rainfall, with more rain exp
पन्ना-सतना में भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी रफ्तार में नजर आ रहा है। जून में बारिश का कोटा पीछे रहने के बाद जुलाई के पहले नौ दिनों में हुई लगातार बारिश ने हालात बदल दिए हैं। प्रदेश में अब तक औसतन 234.4 मिमी (करीब 9.4 इंच) बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से करीब 10 प्रतिशत अधिक है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जबकि पूर्वी हिस्से के कई जिले अब भी औसत से कम बारिश वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। वहीं पन्ना और सतना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


जुलाई की बारिश ने पूरी की मानसून की कमी

जून में अपेक्षा से कम बारिश होने के बाद जुलाई की शुरुआत से ही मानसून ने जोर पकड़ लिया। पहले नौ दिनों में हुई अच्छी बारिश के चलते प्रदेश में अब तक औसतन 234.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य 212.3 मिमी के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी मध्य प्रदेश में हुई है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

प्रदेश के 32 जिलों में इस बार सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, रतलाम, आगर-मालवा, दमोह, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, निवाड़ी, भिंड, मुरैना और श्योपुर प्रमुख हैं। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिले अब भी सामान्य से कम बारिश वाले जिलों की सूची में शामिल हैं। इनमें पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला और टीकमगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्ना और सतना में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पन्ना और सतना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां अगले 24 घंटे में चार इंच या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें-भोपाल के स्कूलों पर अब कंट्रोल कमांड रूम की नजर: ड्रॉपआउट छिपाया तो कार्रवाई,हर छात्र की होगी डिजिटल मॉनिटरिंग

उफान पर नदियां, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

लगातार हो रही बारिश का असर अब नदियों और जलाशयों पर भी दिखाई देने लगा है। आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में लखुंदर नदी लगातार दूसरे दिन उफान पर बनी हुई है। यहां स्टॉप डैम से पानी ओवरफ्लो होने लगा है। नर्मदापुरम समेत कई जिलों में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले भर गए हैं, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।


पिछले 24 घंटे में इन जिलों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान मंडला में करीब पौन इंच बारिश दर्ज की गई। सिंगरौली और बालाघाट में आधा इंच से अधिक वर्षा हुई। वहीं बैतूल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, खजुराहो, सागर, सतना और सीधी में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

देवास सबसे आगे, भोपाल-इंदौर में भी जमकर बरसे बादल

इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश देवास जिले में हुई है। यहां सामान्य से 125 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है और अब तक करीब 18 इंच बारिश हो चुकी है। हरदा में 15 इंच, इंदौर और सीहोर में करीब 14 इंच तथा भोपाल में 13.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। आगर-मालवा, बैतूल, बुरहानपुर, गुना, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, विदिशा, बालाघाट, डिंडौरी और सिवनी सहित कई जिलों में भी सामान्य से बेहतर बारिश दर्ज की गई है। वहीं सबसे कम बारिश आलीराजपुर जिले में हुई है, जहां अब तक करीब सवा दो इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed