फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish Kumar health update before NDA meeting in Patna Bihar news

Nitish Kumar Health : नीतीश कुमार NDA बैठक से पहले बीमार! क्या हुआ, बैठक में जाएंगे या नहीं?

Fri, 10 Jul 2026 11:32 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 10 Jul 2026 11:32 AM IST
सार

Bihar News : पटना में लंबे समय के बाद हो रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीमार होने की खबर सामने आई है। नीतीश कुमार को क्या हुआ और क्या हुआ आज की बैठक में रहेंगे या नहीं, जानिए अपडेट।

विज्ञापन
Nitish Kumar health update before NDA meeting in Patna Bihar news
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की तबियत बिगड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नीतीश कुमार जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में नहीं थे, तो वह बार-बार बीमार पड़ रहे थे। उनके मेडिकल बुलेटिन तक की मांग तत्कालीन विपक्ष, यानी भाजपा की ओर से की जा रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले भी उन्हें थोड़ा बीमार बताया जा रहा था। हालांकि, तब विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल ने भी इसी तरह की मांग की थी। बिहार विधानसभा चुनाव के समय एक बार फिर हल्ला उठा था कि नीतीश कुमार बीमार हैं, लेकिन वह पूरी तन्मयता के साथ चुनाव प्रचार में उतरे थे। बड़ी जीत के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली थी। अब वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जदयू, बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का प्रमुख घटक दल है। ऐसे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की पटना में आज होने वाली महाबैठक से ठीक पहले नीतीश कुमार के बीमार पड़ने की खबर सामने आई है।
विज्ञापन


पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानंद राय पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, तथा राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी पटना पहुंच चुके हैं। एनडीए की महाबैठक से ठीक पहले नीतीश कुमार के आवास पर अचानक हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें कमजोरी, चक्कर और ब्लड प्रेशर से जुड़ी कुछ परेशानी हुई है, जिसके बाद चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी गई है कि उनकी तबीयत कितनी गंभीर है या यह सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या है।
विज्ञापन


जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी उनके आवास पर पहुंच चुके हैं। एनडीए की महाबैठक में जदयू की ओर से दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। जदयू नेताओं को बैठक से पहले अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने उनके आवास पर जाना ही था, लेकिन अब उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद वहां गतिविधियां और बढ़ गई हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार इस महाबैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, बांकीपुर उपचुनाव को देखते हुए भाजपा चाहती है कि वे इस बैठक में अवश्य शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से सब कुछ ठीक दिखाने की कोशिश भले की जा रही है, लेकिन जून के अंत से भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच कहीं न कहीं गतिरोध जरूर है। जनता दल (यूनाइटेड) कोटे के मंत्रियों के विभाग में स्थानांतरण की प्रक्रिया होकर भी अंतिम समय में आदेश नहीं हो पाने को इसकी एक वजह बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जदयू कोटे के मंत्री अपने विभाग में स्थानांतरण की स्वतंत्रता के साथ नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण स्थानांतरण आदेश पर मुहर नहीं लग पा रही है। इसके अलावा, भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर मामले में भी भाजपा और जदयू का स्टैंड अलग-अलग है। साथ ही, जदयू में नीतीश कुमार के समर्थकों के बीच मौजूदा प्रभावशाली नेताओं को लेकर गहरी नाराजगी भी है। नीतीश कुमार के बीमार होने की खबर के पीछे कुछ हद तक इन चर्चाओं को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है। पहले भी नीतीश कुमार नाराजगी की ऐसी बातों को लेकर चुप्पी साधते रहे हैं और बीमार होने की खबरें भी किसी-न-किसी तरह ऐसे ही समय आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed