Live
West Asia Tension LIVE: ईरान के बुशहर समेत कई दक्षिणी इलाकों में तेज धमाके, अमेरिका ने हमले से किया इनकार
{"_id":"6a50565999304289270e07e0","slug":"west-asia-tension-live-update-iran-us-war-hormuz-strait-centcom-strikes-irgc-tehran-trump-pezeshkian-araghchi-2026-07-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Tension LIVE: ईरान के बुशहर समेत कई दक्षिणी इलाकों में तेज धमाके, अमेरिका ने हमले से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 10 Jul 2026 10:35 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम एशिया तनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:43 AM, 10-Jul-2026
ईरान ने कहा उसके दक्षिणी इलाके को निशाना बनाया गया, अमेरिका ने हमले से किया इनकार
ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि उसके दक्षिणी राज्य बुशहर में सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया गया है। वहीं अमेरिका ने हमले की बात से इनकार किया है।08:59 AM, 10-Jul-2026
अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने की योजना बना रहा ईरान, इस्राइल के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस्राइल ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताया कि उनके पास खुफिया जानकारी है कि ईरान ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। हालांकि अमेरिका या ईरान की सरकार की तरफ से इन रिपोर्ट को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि वॉशिंगटन पूर्व में दावा कर चुका है कि ईरान ने कई बार ट्रंप को मारने की कोशिश की। हाल ही में अंकारा में आयोजित नाटो सम्मेलन में भी ट्रंप ने ईरान से अपनी जान को खतरा बताया था।
विज्ञापन
07:40 AM, 10-Jul-2026
लेह में शिया समुदाय ने अयातुल्ला अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
लेह में शिया समुदाय के सदस्यों ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनकी 28 फरवरी को ईरान पर इजरायली और अमेरिकी हवाई हमलों के दौरान मृत्यु हो गई थी। अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम नमाज-ए-जनाजा (अंतिम संस्कार की प्रार्थना) आज उनके गृह नगर मशहद, ईरान के इमाम रजा दरगाह में संपन्न हुई।प्रशंसकों ने किया प्रतीकात्मक समारोह का आयोजन
लेह के मजलिस-ए-उलेमा (उलेमा समिति) के अध्यक्ष शेख जैनुल आबिदीन ने दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज उस महान और पूजनीय व्यक्तित्व को अंतिम विदाई दी जा रही है। लेह में उनके प्रशंसकों और समर्पित अनुयायियों ने एक प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार समारोह का आयोजन किया है। शेख जैनुल आबिदीन ने बताया कि चूंकि हम सीधे तौर पर ईरान में हुए अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकते थे, इसलिए हमने यहां यह प्रतीकात्मक व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि आज उत्पीड़ितों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले नेता और मार्गदर्शक हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन यह अंत नहीं है। जहां एक नेता गए हैं, वहीं अब हजारों अन्य नेता उभर कर सामने आए हैं।
07:34 AM, 10-Jul-2026
ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान, इस्राइल ने दी खुफिया जानकारी
अल जजीरा ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से बताया है कि, इस्राइल ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बताया कि उसके पास ऐसी खुफिया जानकारी है जिससे पता चलता है कि ईरान उनके खिलाफ हत्या का प्रयास करने की योजना बना रहा है। सीएनएन ने भी बताया कि यह एक खास हमले की योजना थी। हालांकि, अमेरिका और ईरान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ट्रंप ने हाल ही में नाटो शिखर सम्मेलन में कहा था कि वह ईरान की हिट लिस्ट में हैं।07:25 AM, 10-Jul-2026
ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीतिक प्रयास तेज
इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि युद्धविराम समझौता अब खत्म हो चुका है। उन्होंने ईरान के बिजली घरों और तेल निर्यात वाले खार्ग द्वीप को निशाना बनाने की धमकी दी है। इसके जवाब में ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर कलीबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका हमला करेगा, तो उसे भी करारा जवाब मिलेगा। इस बीच, तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी शुरू हो गए हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी अरब, तुर्किये, ओमान और पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख से फोन पर बात की है ताकि युद्ध को दोबारा शुरू होने से रोका जा सके।07:23 AM, 10-Jul-2026
अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने ईरान में हवाई पट्टी, मिसाइल लॉन्चर और पुलों सहित 90 ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। युद्धविराम के बाद इस समुद्री रास्ते से जहाजों की आवाजाही बढ़ी थी। जून में कम से कम 576 जहाज इस रास्ते से गुजरे, जबकि मई में यह संख्या केवल 233 थी। अमेरिकी हमलों ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के रास्ते में आने वाले पुलों को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:22 AM, 10-Jul-2026
ईरान का दावा, अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दो दिनों के अमेरिकी हमलों में14 लोगों की मौत हुई है और 78 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर सैनिक हैं। कुवैत की सेना ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलों, एक क्रूज मिसाइल और 10 ड्रोनों को मार गिराया। मलबे की चपेट में आने से वहां एक व्यक्ति घायल हो गया। जॉर्डन ने भी ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। ईरान ने अमेरिका पर बुशहर में स्थित उसके एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हमला करने का आरोप लगाया है, हालांकि अमेरिकी सेना ने इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया।07:19 AM, 10-Jul-2026