फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US charge sheet against Lawrence Bishnoi Why names of Salman and Sidhu Moosewala mentioned in document

लॉरेंस बिश्नोई पर US की चार्जशीट: दस्तावेज में सलमान, सिद्धू मूसेवाला के नाम का जिक्र क्यों, आरोप कितने गंभीर?

Fri, 10 Jul 2026 11:27 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:27 AM IST
सार

अमेरिकी जांच में पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई अपनी जेल की कोठरी में तस्करी करके लाए गए मोबाइल फोन और अन्य 'वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल' का इस्तेमाल कर दुनिया भर में फैले अपने साथियों को सीधे निर्देश देता था।

विज्ञापन
US charge sheet against Lawrence Bishnoi Why names of Salman and Sidhu Moosewala mentioned in document
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी न्याय विभाग ने  कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की फेडरल कोर्ट में पेश किए अपनी चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई और उसके छह साथियों के खिलाफ हत्या, रंगदारी, मानव तस्करी और ड्रग तस्करी समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपपत्र में दावा किया गया है कि बिश्नोई जेल में रहते हुए गैरकानूनी मोबाइल और VoIP डिवाइस के जरिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क चलाता था।

विज्ञापन

चार्जशीट में हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, सलमान खान को धमकियां, गिप्पी ग्रेवाल से रंगदारी और कैलिफोर्निया में सुनील यादव की हत्या सहित कई मामलों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


अमेरिका ने जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई पर इतने गंभीर आरोप क्यों लगाए?
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई वर्ष 2015 से भारत की जेल में बंद है। पहली नजर में यह लग सकता है कि जेल में होने की वजह से 2022 से 2026 के बीच हुए अपराधों में अमेरिका उसे आरोपी नहीं बना सकता। लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने बिश्नोई और उसके छह साथियों पर हत्या, जबरन वसूली, प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी समेत कई गंभीर अपराधों के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़ी सबसे सनसनीखेज घटनाओं में 2023 में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश का भी जिक्र किया गया है। यह खुलासा कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की फेडरल कोर्ट में इस सप्ताह पेश किए गए दस्तावेजों में हुआ है।

चार्जशीट में भारत में किए गए अपराधों को भी किया गया लिस्ट 
दस्तावेजों में बिश्नोई के सिंडिकेट, जिसे 'बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप' कहा गया है, को अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग, पंजाबी अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल को धमकियां देने तथा सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आदेश देने और उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए भी जिम्मेदार बताया गया है।

कैसे बना बिश्नोई गैंग एक वैश्विक आपराधिक सिंडिकेट?
न्याय विभाग के आरोपपत्र में कहा गया है कि बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप के सदस्यों और सहयोगियों द्वारा की गई हिंसक घटनाओं में भारत और विदेशों में रहने वाले प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और कारोबारी लोगों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी जांच के अनुसार समय के साथ बिश्नोई का गिरोह एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट में बदल गया, जिसका संचालन भारत से होता था, जबकि इसके सदस्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में फैले हुए थे।

कैसे निर्देश देता है बिश्नोई?
जांच में यह भी सामने आया कि बिश्नोई जेल की कोठरी से तस्करी कर लाए गए गैरकानूनी मोबाइल फोन और VoIP डिवाइस के जरिए अपने नेटवर्क को निर्देश देता था। आरोपपत्र में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा को क्रमशः उत्तरी अमेरिका और यूरोप में गैंग का प्रमुख बताया गया है, जबकि सुखराज सिंह कांग भारत में इस नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया गया है। दस्तावेजों में राजन भट्टी, भुलवान और सुमित के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें इस सिंडिकेट की गतिविधियों में शामिल बताया गया है।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिकी जांच में क्या कहा गया है?
अमेरिकी न्याय विभाग के आरोपपत्र के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आदेश दिया था। 'H.S.N.' की पहचान हरदीप सिंह निज्जर के रूप में की गई है, जो खालिस्तानी नेता था। जिसकी 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
न्याय विभाग का दावा है कि हत्या की साजिश में चार लोग शामिल थे, जिनमें से दो ने गोली चलाई थी।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर चार्जशीट में क्या दावा किया गया?
चार्जशीट में कहा गया है कि बिश्नोई गैंग ने एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में 'SSS' की हत्या का आदेश देने और उसे अंजाम दिलाने की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। 'SSS' की पहचान प्रसिद्ध पंजाबी गायक और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के रूप में की गई है। बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सलमान खान को लेकर अमेरिकी चार्जशीट में क्या खुलासा हुआ?
चार्जशीट में कहा गया है कि 2022 से 2026 के बीच लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और टेलीविजन हस्ती 'SK' की हत्या करने की मंशा जाहिर की थी। यह संकेत अभिनेता सलमान खान की ओर माना जा रहा है। अप्रैल 2024 में उनके मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। सलमान खान को कई वर्षों से बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिलती रही हैं। इसकी मुख्य वजह वर्ष 1998 का काला हिरण शिकार मामला माना जाता है।

गिप्पी ग्रेवाल को धमकी और रंगदारी मांगने का आरोप कैसे सामने आया?
दस्तावेजों के अनुसार, बिश्नोई ने 24 नवंबर 2023 को अभिनेता और गायक 'R.G.' के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इसे पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल से जोड़ा गया है, जिनका असली नाम रूपिंदर सिंह ग्रेवाल है। 25 नवंबर 2023 को फेसबुक पोस्ट में बिश्नोई ने लिखा था,'कोई भी तुम्हें हमसे नहीं बचा सकता।' चार्जशीट के मुताबिक दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच गैंग ने कई बार गिप्पी ग्रेवाल और उनके मैनेजर से संपर्क किया तथा जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी।


ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में ट्रंप पर आतंकी हमले की थी साजिश? UFC शो में ड्रोन और स्नाइपर अटैक, क्या था आतंकियों का प्लान?

कैलिफोर्निया में सुनील यादव की हत्या का बिश्नोई गैंग से क्या संबंध बताया गया?
अन्य मामलों के साथ अमेरिकी न्याय विभाग ने ड्रग तस्कर सुनील यादव की हत्या का भी जिक्र किया है। 23 दिसंबर 2024 को कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में उसकी हत्या कर दी गई थी। चार्जशीट के अनुसार गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने बिश्नोई गैंग की ओर से इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद फेसबुक पर एक चेतावनी भरा संदेश भी पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था, 'हमारे सभी दुश्मन तैयार रहें। तुम दुनिया के किसी भी कोने में जाओगे, हम वहां पहुंच जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed